२०८३ जेष्ठ ११ गते सोमबार

माउंट मकालु स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न

अभिलाष गुप्ता
वीरगंज, 10 जेठ

वीरगंज महानगरपालिका–10 अशोक वाटिका स्थित माउंट मकालु सेकेंडरी स्कूल के आयोजन में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है।

उक्त शिविर Birgunj Community Eye Center तथा Tilganga Eye Hospital के प्राविधिक सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रभात चौधरीया द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों की आंखों की जांच की गई। कार्यक्रम में श्रीती चौधरी और ओमप्रकाश चौधरी ने सहजीकरण एवं सहयोग प्रदान किया।

शिविर के दौरान सेवाग्राहियों को निःशुल्क पूर्ण नेत्र परीक्षण सेवा प्रदान की गई, वहीं चश्मा खरीद पर 25 प्रतिशत छूट की व्यवस्था भी की गई थी। इसके अलावा मोतियाबिंद से सम्बन्धित मरीजों के लिए निःशुल्क शल्यक्रिया सेवा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय समुदाय में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारम्भिक अवस्था में आंखों से सम्बन्धित समस्याओं की पहचान करना रहा।

विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक उत्तरदायित्वमूलक कार्यक्रमों को निरन्तर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

प्रतिक्रिया लेख्नुहोस्

Live

Listen Live FM